Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

एक के बाद एक तीन हादसे, तीन युवक की मौत

India-1stNews




एक के बाद एक तीन हादसे, तीन युवक की मौत

बीकानेर। शहर में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन जनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीछवाल थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार रामपुरा बस्ती गली नं 2 निवासी राजेश कच्छावा बीछवाल रोड से अपने घर की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं शोभासर रोड पर भी एक जने को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मृतक के हाथ पर कपिल नाम खुदा हुआ है। उसके शव को भी पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घायल ने तोड़ा दम उधर दो दिन पहले जयपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल एक जने ने पीबीएम में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि शौर्य नामक इस युवक ने अभी कुछ देर पहले दम तोड़ दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562