Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पुलिस को देख भाग रहा था युवक, पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक युवक से अवैध रूप से रखा देशी पिस्टल जब्त किया है। युवक विक्रम सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान नापासर थानाधिकारी संदीप कुमार मुखबीर की सूचना पर नापासर- नोरंगदेसर रोड पर संदिग्ध हालत में विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत उम्र 28 साल को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। इसके साथ मैग्जिन भी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पहले पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त विक्रम सिंह के विरुद्ध अब आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस को देखकर भागने लगा

नापासर- नोरंगदेसर रोड पर पुलिस पहुंची तो विक्रम भागने लगा। उसे पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम विक्रम सिंह निवासी किरतासर बताया। उसकी पेंट की तलाशी लेने पर उसमें हथियार मिला। उसके पास हथियार का लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी संदीप कुमार के साथ कांस्टेबल बलवान, सुरेंद्र कैन, सुमित कुमार, डीएसटी टीम के एएसआई रामकरण, एसआई चंद्रजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, कानदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562