Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

देर रात मिला महिला का शव, धारदार हथियार से गले पर वार के निशान, शरीर पर भी कई चोटों के निशान, डॉग स्क्वाड और FSL टीम पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर-श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित आरसीपी कॉलोनी के मुख्य द्वार से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सोमवार देर रात एक महिला का शव मिला है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम अब छानबीन में जुट गई है। महिला बीकानेर शहर के साले की होली निवासी बताई जा रही है, पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है।

देर रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक महिला का शव कॉलोनी में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का गला कटा हुआ था और मुंह पूरी तरह खून से सना हुआ था। मौके पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत के साथ लक्ष्मण सिंह राजपूत, कैलाश चौधरी, विकास सोनी, सोयेब और ताहिर पहुंच गए। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया। जहां मंगलवार को शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके फोटो थानों में भेजे हैं। महिला की उम्र करीब पैंतीस साल के आसपास प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर शालिनी बजाज भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला साले की होली निवासी है। वो कल शाम को मंदिर का कहकर अपने घर से रवाना हुई थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। जिस महिला का शव मिला वो खुशबू ब्यूटी पार्लर की संचालिका के तौर पर हुई है। महिला का पति एमएम स्कूल में कार्यरत बताया जा रहा है। उसके दो जुड़वा बेटियां भी बताई जा रही है।

हत्या करके फैंका ?

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव आरसीपी कॉलोनी में फैंक दिया गया है। पुलिस कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि मृतका के साथ ही हत्या करने वालों की जानकारी मिल सके। अब तक पुलिस काे कोई सुराग नहीं मिला है।

सूनसान है RCP कॉलोनी

इंदिरा गांधी नहर के कर्मचारियों के लिए बनी ये कॉलोनी अंधेरा होने के साथ ही सूनसान हो जाती है। यहां बहुत कम लोग रहते हैं, ऐसे में आशंका है कि हत्या के बाद यहां शव फैंका गया है। मुख्य गेट से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर एक मोड के बाद खुली जगह में महिला का शव मिला है।



Post a Comment

0 Comments

Advertisement
Advertisement
Advertisement
📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562