Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर पुलिस और डीएसटी ने धरा 10 हजार का ईनामी

India-1stNews




गंगाशहर पुलिस और डीएसटी ने धरा 10 हजार का ईनामी

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के मामले में वांछित इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गंगाशहर पुलिस ने थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित नगरासर निवासी महेन्द्र कुमार गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को गंगाशहर पुलिस ने अमित कुमार चौधरी को बाफना स्कूल के पास, नोखा रोड़ हाइवे से 22 ग्राम एमडी व 5 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। अमित ने पुलिस को बताया कि एमडी व अफीम उसे महेंद्र ने सप्लाई की थी। जिस पर पुलिस ने महेंद्र को नामजद कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह मय हैड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार व डीआर राजेंद्र ने गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय कांस्टेबल शिवराज 382 व कांस्टेबल रामनिवास 1922 की मदद से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार महेंद्र को पूर्व में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस भी एमडी के साथ पकड़ चुकी है। बाप थाने में भी उसके खिलाफ अफीम से जुड़ा मुकदमा है। उस पर 7-8 मुकदमें हैं। उसने फरारी का समय सांचौर व जोधपुर इलाके में बिताया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562