Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया वूमेंस अंडर - 15 फुटबॉल लीग दूसरे दिन हुए तीन मैच

India-1stNews





खेलो इंडिया वूमेंस अंडर - 15 फुटबॉल लीग दूसरे दिन हुए तीन मैच

बीकानेर। स्थानीय चैन सिंह स्टेडियम पर जिला फुटबॉल संघ द्वारा जारी खेलो इंडिया वूमेंस फुटबॉल लीग में आज तीन मैच खेले गए आयोजन सचिव भैरूरतन ओझा ने बताया की सुबह बीकानेर फुटबॉल क्लब और अजमेर गर्ल्स फुटबॉल के मध्य हुआ मैच 2 - 2 की बराबरी पर ड्रा रहा इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया प्लेयर ऑफ द मैच बीकानेर फुटबॉल क्लब की पूनम दहिया को चुना गया, दूसरा मुकाबला मगन सिंह राजवी फुटबॉल क्लब और ऑस्कर फाउंडेशन के मध्य खेला गया जिसमें मगन सिंह राजवी फुटबॉल एकेडमी ने सुमन के पांच गोलों के दम पर 9 - 0 से एकतरफा विजय प्राप्त की, प्लेयर ऑफ द मैच सुमन को चुना गया। देवेंद्र सिंह भाटी, परिक्षित स्वामी, अभिषेक राजपुरोहित, हर्षित, यशवर्धन, कान सिंह, आशु सिंह, जोगराज सिंह मौजूद रहे। श्याम हर्ष, चंदन बोहरा, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, सरवन व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562