Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया वूमेंस अंडर - 15 फुटबॉल लीग तीसरे दिन एम एस आर, साइमन और बीकानेर फुटबॉल क्लब जीते

India-1stNews




खेलो इंडिया वूमेंस अंडर - 15 फुटबॉल लीग तीसरे दिन एम एस आर, साइमन और बीकानेर फुटबॉल क्लब जीते

बीकानेर, स्थानीय चैन सिंह स्टेडियम पर जिला फुटबॉल संघ द्वारा जारी खेलो इंडिया वूमेंस फुटबॉल लीग में आज तीन मैच खेले गए आयोजन सचिव भैरूरतन ओझा ने बताया की सुबह मगन सिंह राजवी फुटबॉल एकेडमी और अजमेर गर्ल्स फुटबॉल के मध्य हुआ मैच एकेडमी ने सुमन के तीन गोलों के दम पर 5 - 0 से जीत लिया, मैच की प्लेयर ऑफ द मैच मंजू को डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स शशी कपूर, स्पोर्ट्स ऑफिसर अशोक शर्मा और वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक हेमाराम घाट ने मोमेंटो भेंट किया, दूसरा मुकाबला साइमन फुटबॉल क्लब ने ऑस्कर फाउंडेशन को 6 - 0 से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच खुशी को भाजपा नेता दुर्गाशंकर व्यास और जेपी व्यास ने मोमेंटो प्रदान किया, तीसरा मैच बीकानेर फुटबॉल क्लब ने रेकी फुटबॉल क्लब को 3 - 0 से हराया। मैच में श्याम हर्ष, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह और सरवन व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562