Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

2 माह में 4 महिला रेजिडेंट पर रात में हमले, रेजिडेन्ट चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च

India-1stNews




2 माह में 4 महिला रेजिडेंट पर रात में हमले, रेजिडेन्ट चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च 

बीकानेर। मानसिक रोग विभाग की रेजिडेन्ट डॉ तुलसी पर मंगलवार रात हुए हमले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से चलाएं जा रहे आन्दोलन की कड़ी में रेजिडेन्ट चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। आन्दोलनकारी चिकित्सक इस बात को लेकर विरोध कर रहे है कि पीबीएम हॉस्पिटल कैंपस में पिछले दो महीने में चार महिला रेजिडेंट डॉक्टरों पर हमले की घटना हो चुकी है। यह सभी घटनाएं उनके हॉस्टल के बाहर और अंदर की हैं। लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्डन और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में शिकायतें भी की गईं, लेकिन सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए जा सके। जिसके चलते मजबूरन रेजिडेंट चिकित्सकों को आन्दोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562