Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सिड्डा धाम से गौतम सेवा ट्रस्ट ने किया नव वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन

India-1stNews




सिड्डा धाम से गौतम सेवा ट्रस्ट ने किया नव वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन
  


बीकानेर। नए वर्ष 2024 के नए कैलेंडर का विमोचन नई ऊर्जा व उत्साह के बीच मालम सिंह जी की सिड्डा नारायण गुरु महाराज के धाम से शनिवार रात किया गया। समाजबंधुओं ने विमोचन करते हुए गौर से कैलेंडर को देखा व कागज क्वालिटी और रंगों के मेल वाली सुंदर प्रिटिंग की खूब सराहना की। लकैलेडंर में वर्ष 2024 के सभी वार-त्योहार, तिथियां, छुट्टियां व दूध के हिसाब का कॉलम देकर शानदार कागज क्वालिटी के साथ सुंदर रंगों कैलेंडर बनवाया गया है। मंदिर में सभी अतिथियों को भी कैलेंडर भेंट दिया गया। 

1 जनवरी से कैलेंडर का बीकानेर बाजार में वितरण जारी है व सभी ग्रामीणों को प्रति दुकान व घरों पर निःशुल्क पहुंचा दिया गया है। नारायण गुरु महाराज के वार्षिकोत्सव पर आए सैंकड़ो समाजबंधुओं को भी कैलेंडर तोहफे के रूप में दिए गए। शिवदयाल बच्छ ने बताया कि जिन के पास निःशुल्क कैलेंडर नहीं पहुंचा है वे जीएसटी कार्यालय में संपर्क कर बढ़िया क्वालिटी का निःशुल्क कैलेंडर प्राप्त कर सकते है। विभिन्न गांवो से भी ग्रामीणों ने कार्यालय से कैलेंडर की प्रतियां प्राप्त की है। 1 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक कलेण्डर का विमोचन करके कलेण्डर वितरण किया जा रहा है । सामाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने कलेंडर को देखकर बहुत सारा उत्साह भरा माहौल रहा सभी समाज बंधुओ ने एक दूसरे को नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।गौतम सेवा ट्रस्ट के सम्मानित ट्रस्टी प्रकाश जोशी शिवदयाल बच्छ ने सभी सामाजिक भाई बंधुओ का आभार प्रकट किया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562