Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

धारदार हथियार दिखाकर छीने नगदी, टॉप टेन 5 आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




धारदार हथियार दिखाकर छीने नगदी, टॉप टेन 5 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना पुलिस टीम ने डकैती के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को पलाना स्थित सुजासर रोड पर भंवरसिंह के साथ धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर शराब पीने के लिए रुपये छीनकर भागने वाले पलाना निवासी 30 वर्षीय अर्जुनराम, नोखा के बंधड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय सुरेन्द्र चिगा, अगुणा बास पलाना निवासी 28 वर्षीय शिवलाल नायक, नायकों का मोहल्ला पलाना निवासी 32 वर्षीय रेवन्तराम नायक तथा मालाणी बास निवासी 23 वर्षीय पवन जाट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, हैड कानि नथाराम, कानि कैलाश, सुनील, राजेन्द्र व तेजाराम शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562