Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ये युवक पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती, ढूंढने में करे मदद

India-1stNews




ये युवक पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती, ढूंढने में करे मदद

बीकानेर। 26 जनवरी की सुबह कोटगेट थाने के सामने मिले अज्ञात युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती है। वह कॉमा की स्थिति में है। युवक का रंग गोरा है। अनुमानित उम्र 25-27 वर्ष है। उसकी कलाई में काला धागा बंधा है व सिल्वर रंग का कड़ा पहना हुआ। काले रंग की पेंट व चेक वाला शर्ट पहन रखा था। 

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी की सुबह एंबुलेंस चालक राजेंद्र के पास फोन आया था। तब वह उसे ट्रोमा सेंटर लेकर गया। राजेंद्र के अनुसार मौके पर चर्चा थी कि युवक कांप रहा था। बुखार होने की बात भी सामने आई है। इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं आई।

उसके सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट होने की बात भी सामने आई है। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार उसकी सेवा सुश्रुषा में लगे हुए हैं। युवक बीकानेर जिले या संभाग का होना चाहिए। वह हुलिये से लावारिश नहीं लग रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की तलाश में अभी तक कोई नहीं आया है। आप यह फोटो देखें, इस युवक की पहचान में मदद करें। आपकी मदद से किसी का बिछुड़ा अपना उसे मिल जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562