Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में चोरी की वारदात, सुने मकान को बनाया निशाना

India-1stNews





गंगाशहर में चोरी की वारदात, सुने मकान को बनाया निशाना

बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की खबरे सामने आ रही है। ऐसा ही मामला गंगाशहर क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में चौपड़ा बाडी निवासी सत्यनारायण पुुत्र मांगीलाल सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 29 दिसम्बर से 1 जनवरी की दोपहर के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह 29 दिसम्बर को अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

वापस आया तो देखा की घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर गए सोने की अंगुठी तीन ग्राम, पत्नी की सोने की अंगुठी छ ग्राम, सोने की कान जोड़ी 6 ग्राम, सोने की नथ वजन 5 ग्राम, चांदी की पायल जोड़ी, बैग में रखी 50,20 की गड्डिया, बच्चों के गले में रखे करीब 40 से 50 हजार रूपए, चांदी के सिक्के तीन, लक्ष्मीजी की मूर्ति, दुकान में जडाऊ के पिस, डायमंड पोलकी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562