Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पीले चावल बांटते विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट, पूर्व कैबिनेट मंत्री के छोटे भाई ने मारी बोतल

India-1stNews




बीकानेर: पीले चावल बांटते विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट, पूर्व कैबिनेट मंत्री के छोटे भाई ने मारी बोतल

बीकानेर। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इस उत्सव का आमंत्रण देने विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता घर-घर चावल बांट रहे है।

इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के भाई ने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। मामले के दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने विरोध किया। तब जाकर पुलिस ने हिरासत में लिया।

मामले के अनुसार पूगल में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को राम मंदिर के लिए निमंत्रण दे रहे थे। इस दौरान शगुन के पीले चावल भी बांटे जा रहे थे। कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के छोटे भाई लक्ष्मण चौहान के घर के आगे से निकले।

इस पर चौहान ने उन्हें टोका। इस बात पर दोनों पक्षों में बोलचाल शुरू हो गई। आरोप है कि पूर्व मंत्री के भाई ने विहिप के कार्यकर्ताओं पर कांच की बोतल मारी थी। इससे एक कार्यकर्ता के हाथ में चोट लग गई।

एडिशनल एसपी कर रहे समझाइश
विहिप के पूगल इकाई के अध्यक्ष अर्जुन बजाज ने सोमवार रात मामला दर्ज करवाया। लोगों के विरोध के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। मामले के दूसरे दिन मंगलवार को भी क्षेत्र के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। बाजार भी बंद करवा दिए गए।

फिलहाल पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। बाजार में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है। एडिशनल एसपी ग्रामीण शिवरान पूगल लोगों के साथ बातचीत कर रहे है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562