Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पेड़ से लटके मिले युवक-युवती का शव, बीकानेर के रहने वाले हैं दोनों

India-1stNews




बालोतरा जिले में एक पेड़ पर लड़के-लड़की का शव लटका मिला। मौके पर दोनों के मोबाइल भी मिले है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है। मौके पर दोनों का मोबाइल भी मिला, जिससे उनकी पहचान हुई है। घटना नाकोड़ा रोड़ के नजदीक पहाड़ी इलाके की है।


रविवार दोपहर करीब 3 जसोल गांव के ग्रामीणों ने जसोल थाना पुलिस को सूचना मिली कि नाकोड़ा के पहाड़ी इलाके में पानी टंकी के पास एक लड़के-लड़की के शव पेड़ पर लटके हुए हैं। सूचना पर बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों शव पेड़ पर अलग-अलग रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। जानकारी मिली है कि लड़की नाबालिग थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शव उतारकर एम्बुलेंस से बालोतरा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

लड़की के पिता ने नोखा में करवाया था मामला दर्ज

युवक की पहचान लक्ष्मी नारायण भार्गव (24) निवासी नोखा बीकानेर और नाबालिग लड़की भी नोखा बीकानेर की बताई जा रही है। डीएसपी नीरज शर्मा के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता ने बीकानेर के नोखा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। वहीं परिजन नाबालिक लड़की को ढूंढने के प्रयास कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562