Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सोना दिया साथ दिए नगदी अब ना जेवरात मिले ना नगदी, पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews






सोना दिया साथ दिए नगदी अब ना जेवरात मिले ना नगदी, पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज


बीकानेर। धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोगागेट के बाहर मालियों का मौहल्ला निवासी अमित तंवर पुत्र खेमचंद तंवर ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 22 जून 2023 को सुनारों की बीचली गुवाड़ निवासी कोमल सोनी पत्नी सुदर्शन सोनी व सुदर्शन सोनी पुत्र नरेन्द्र सोनी को उसने हार बनवाने के लिये 25 ग्राम सोना व तीन लाख रुपए नकद दिये थे। जिसे दीपावली बाद सोने का हार बनाकर देने की बात हुई थी। दीपावली बाद उसने सोने का हार मांगा तो आरोपियों ने देने से आनाकानी करने लगे। कुछ दिनों तक तकादा करने पर रुपए व सोना देने से भी मना कर दिया। पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562