Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

India-1stNews




बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल से हुई टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के कानपुरा बस्ती निवासी ओमप्रकाश पुत्र मांगीलाल भार्गव ने थाना में लिखित परिवाद दिया की गांव पारवा की आम सड़क पर तेजी और लापरवाही से बाइक चला रहे अज्ञात बाईक सवार ने उसके भाई का टक्कर मार दी। टक्कर से उसका भाई गम्भीर घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच नोखा थाना एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562