Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड सम्पत पैलेस के बाहर से दो बाइक चोरी

India-1stNews




गंगाशहर:  नोखा रोड सम्पत पैलेस के बाहर से दो बाइक चोरी

बीकानेर। नोखा रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के आगे खड़ी दो मोटरसाईकिलें चोरी हो गई। घटना 19 जनवरी की रात की है। इस संबंध में बोथरा चौक गंगाशहर निवासी इन्द्रचंद पुत्र भंवरलाल ने अज्ञात चोर के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि 19 जनवरी की रात को दस बजे घर से संपत पैलेस शादी में साउंड का काम करने गया था। भवन के आगे अपनी मोटरसाईकिल को खड़ी कर अंदर चला गया। उसकी गाड़ी के पास ही उसके जीजाजी अमर सांखला ने अपनी मोटरसाईकिल खड़ी की थी। फिर दोनों अंदर साउंड का काम करने लग गये। रात को करीब एक बजे बाहर आकर देखा तो दोनों मोटरसाईकिलें वहां पर नहीं मिली। दोनों मोटरसाईकिलों को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562