Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी के फंदे पर झुलते मिले पति-पत्नी, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के गांधी नगर में आज सुबह पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। चार साल की मासूम माता-पिता के शव के पास बिलखती रही। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो बच्ची के पिता का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था, जबकि मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

किराए पर रहते थे
पड़ोसियों ने बताया कि गांधी नगर में सांखला भवन के पास किराए के मकान में झुंझुनूं का सूरजगढ़ निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी पूनम और बेटी के साथ रहता था। पति-पत्नी सुबह से नजर नहीं आए थे। किसी परिचित ने घर पर पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात दोनों ने सुसाइड किया होगा।

सोलर कंपनी में काम करता था
अमित एक सोलर कंपनी में काम करता था। पति-पत्नी लंबे समय से यहां रह रहे थे। सुसाइड क्यों किया है? पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

वकील ने दी पुलिस को सूचना
बीछवाल थाने के एएसआई जोधाराम ने बताया- परिचित वकील ने उनके घर पर फोन किया था, किसी ने फोन नहीं उठाया तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562