Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मेले में विवाहिता से युवकों ने की छेड़छाड़, मारपीट करके गहने छीन ले गए

India-1stNews




बीकानेर: मेले में विवाहिता से युवकों ने की छेड़छाड़, मारपीट करके गहने छीन ले गए

बीकानेर। मोमासर गांव के मेले में एक विवाहिता से छेड़छाड़ करने और आभूषण तोड़ने और मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। बंधनाऊ निवासी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 20 फरवरी को अपने परिवार साथ मोमासर मेले में दर्शन करने गया। 

जब वह दर्शन करने के बाद झूले की ओर गए तो यहां 8-10 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे। इन लड़कों ने गले में पहने गहने टेवटा, गलसरी, एक सुत व सात फुलड़ा तोड़ कर छीन लिए। बीचबचाव किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की करते हुए वहां से भाग गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562