Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पहले जेवरात उधारी करती हैं, फिर पेमेंट के लिए घर बुलाकर अर्द्धनग्न फोटो से हनीट्रेप, तीन गिरफ्तार

India-1stNews




पहले जेवरात उधारी करती हैं, फिर पेमेंट के लिए घर बुलाकर अर्द्धनग्न फोटो से हनीट्रेप, तीन गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में व्यापारियों, ज्वैलर्स व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पीडि़त से 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि झाड़ेली हाल पता महादेव नगर निवासी फूसी उर्फ पुष्पा देवी (40) पत्नी सोहनलाल नायक, फड़ बाजार कुचीलपुरा निवासी ओमप्रकाश, इन्द्रा कॉलोनी देशनोक निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतु, हिम्मताणियों का बास देशनोक निवासी पृथ्वीदान को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अब तक कितनों को जाल में फंसाया इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

यूं आए पकड़ में

परिवादी ने शुक्रवार रात को ही मुक्ताप्रसाद थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। आरोपी परिवादी से 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शनिवार सुबह 50 हजार रुपए देकर परिवादी को फूसी देवी के पास भेजा। रुपए देने के बाद परिवादी ने पुलिस को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर चारों को पकड़ लिया। आरोपियों से 50 हजार रुपए नकद राशि बरामद कर ली।

यह है मामला

परिवादी दीनदयाल ने नौ फरवरी को मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि खारा गांव में उसकी दुकान है। वह सोने-चांदी के जेवरों की गढ़ाई का काम करता है। कुछ दिन पहले फूसी पत्नी सोहनलाल नायक दुकान पर आई। उसने परिवार में शादी का कह कर जेवर बनवाए। फिर फूसी ने सामान बीकानेर ही देने का कह कर उसे बुलाया। रुपए नहीं होने का बहाना बनाकर सब्जी मंडी से उसे अपने घर ले गई। घर में उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां पहले से तीन लड़के मौजूद थे, जिन्होंने कपड़े उतारकर वीडियो बनाया।

इस दौरान आरोपी फूसी नायक, ओमप्रकाश सोनी, जीतू सुथार व पृथ्वीदान चारण ने चांदी की दो पायजेब व सोने के दो लॉकेट छीन लिए। उसके बाद उसे सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने व बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपए हड़प लिए। अब एक लाख की और मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। मुक्ताप्रसाद एसएचओ सुरेश कस्वां ने बताया कि उक्त गिरोह कई दिनों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है। आरोपी किसी न किसी तरह से व्यवसाय या अन्य कोई और बहाना बनाकर अपने जाल में फंसाते हैं।

गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम

गिरोह का पर्दाफार्श करने वाली टीम में आईपीएस आदित्य काकड़े, थानाधिकारी सुरेश कुमार, उप निरीक्षक रेणु बाला, हवलदार रोहिताश भारी, सवाई सिंह, सिपाही छगनलाल व संजय शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562