Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पिता की मौत पर पीहर आई बहन के साथ भाई-भाभी ने की मारपीट, पति को बुलाया तो उसे भी पीटा

India-1stNews




पिता की मौत पर पीहर आई बहन के साथ भाई-भाभी ने की मारपीट, पति को बुलाया तो उसे भी पीटा


बीकानेर। भाई-भाभी के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज हुआ है। सावंतसर निवासी रामस्नेही बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया कि दो की शाम लगभग 6 बजे वह अपने पीहर ग्राम रोड़ा आई हुई थी। उसके पिता हड़मानाराम की मृत्यु होने पर मिलने आई थी। पीहर के घर की चौकी पर बैठी हुई थी। उसी दौरान पूर्व तैयारी के साथ उसकी भाभी मैना, भाई अशोक कुमार  एकराय होकर वहां पहुंचे। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

अशोक कुमार ने उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वह हड़बड़ाकर कर गिरी तो अशोक कुमार ने उसे पकड़कर घसीटा। उसने अपने पति को फोन कर रोड़ा बुलाया, परिवार का मामला होने के कारण उसने मुकदमा नहीं करवाया। इसके बावजूद भाभी मैना व अशोक कुमार निरंतर धमकी दे रहे हैं कि अगर मुकदमा दर्ज करवाया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। उसका पति गाड़ी लेकर रोड़ा आया तो अशोक कुमार ने रास्ता रोककर उनके साथ भी मारपीट की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562