Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया 171वां ज्ञापन

India-1stNews




हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया 171 वा ज्ञापन


बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर माननीय राज. उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु दिनांक 17 अगस्त, 2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 17 मार्च, 2024 को रविवार होने के कारण सोमवार को प्रोटेस्ट-डे मनाया गया। जिसके तहत अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालयों में पैरवी स्थगित रखी गई तथा बार एसोसिएशन, बीकानेर के उपाध्यक्ष प्रहलाद जाखड़ व सचिव भंवरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जरिये जिला कलेक्टर, बीकानेर एवं महामहिम मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं माननीय विधि मंत्री भारत सरकार को 171वाँ ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने में अधिवक्ता हनुमान बिश्नोई, हेमन्त चौहान, हेमाराम जाखड़, लेखराम धतरवाल, फूलचन्द चौधरी, नरेन्द्र धारणिया, नवनीत कुमार सैन, राहुल कच्छावा, महेश बाना, गणेश टाक, जगदीश सेवग, अनिल सोनी, रणवीर आचार्य, आसु पारीक, महेन्द्र सिंह, मनोज भादाणी, प्रेम बिश्नोई, उमेश जांगिड़, शिवांगी भारद्वाज, दीपक वर्मा आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562