Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हवाला से जुड़ी संदिग्ध राशि ज़ब्त, 57 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को किया गया डिटेन

India-1stNews




हवाला से जुड़ी संदिग्ध राशि ज़ब्त, 57 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को किया गया डिटेन

बीकानेर में आज फिर हवाला की बड़ी राशि जब्त हुई है। शहर की बीछवाल थाना पुलिस ने इस कारवाई को अंजाम दिया है। आईपीएस रमेश के निर्देशन में हुई इस कारवाई में पुलिस टीम ने करीब 57 लाख रुपये नकदी सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक देविलाल ब्राह्मण श्रीडूंगरगढ़ के रीड़ी गांव के मोबाइल में हवाला का बड़ा हिसाब भी मिला है। वंही इस कारवाई की सुचना आयकर विभाग को भी दी गई है। फ़िलहाल पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। वंही युवक के मोबाइल में हवाला के मिले हिसाब और इससे जुड़े हवाला कारोबारियों की सूची पुलिस द्वारा बनाई जा रही है। पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारियों को सूचना दे दी ऐसे में हवाला कारोबार में लिप्त धुंरधर मुसीबत में पड़ सकते है, क्योंकि जिला पुलिस इनकी कुंडली बनाने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562