Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध पिस्टल-देशी कट्टे सहित दो आरोपी अरेस्ट

India-1stNews





बीकानेर: अवैध पिस्टल-देशी कट्टे सहित  दो आरोपी अरेस्ट

अवैध पिस्टल सहित एक युवक गिरफ्तार

बीकानेर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस से प्राप्त जानकारी के पुलिस को सूचना मिली थी कि मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुरा बस्ती निवासी वीरसिंह को मुक्ताप्रसाद क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

देशी कट्टे सहित आरोपी अरेस्ट

लोकसभा चुनाव के चलते चल रही नाकाबंदी के दौरान नयाशहर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर देसी कट्टा बरामद किया है। नयाशहर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोखूटी फाटक के पास संदेह होने पर एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास देसी कट्टा बरामद हुआ । पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र कालु राम बाल्मिकी निवासी बेरियाफांटा सतासर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562