Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर किया धारदार हथियार से हमला, पैरों में आई गंभीर चोट

India-1stNews




बीकानेर: कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर किया धारदार हथियार से हमला, पैरों में आई गंभीर चोट

बीकानेर। एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों पैरों के पंजे काट कर उसे अपाहिज़ बना दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नोखा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मघी देवी पत्नी हनुमानमल जाति चोरड़िया उम्र 71 साल निवासी वार्ड नम्बर 11 नोखा ने लिखित रिपोर्ट दी है कि रविवार को वह अपने मकान में बैठी थी तब उसका लड़का संजय धारदार हथियार लेकर आया व जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार करने शुरू कर दिये जिससे दोनों पैरों के पंजे कट गए। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जानलेवा हमले सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562