Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरेराह गुंडागर्दी सिर पर ईट दे मारी

India-1stNews




बीकानेर: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरेराह गुंडागर्दी सिर पर ईट दे मारी

बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब सरेराह गुंडागर्दी करने से बाज नहीं आ रहे है। अपराधियों की इन हरकतों से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। मामला शहर के नयाशहर थाना इलाके का है। जहां एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी मिली है कि श्रीरामसर रोड पर प्रदीप पुरी नामक युवक ने कुशाल पुरी के साथ मारपीट की। प्रदीप ने कुशाल के सिर पर ईट दे मारी। जिससे वे जमीन पर गिर पड़ा। जैसे तैसे कुशाल ने अपनी जान बचाकर पास के मकान में भागा। बताया जा रहा है कि प्रदीप आदतन अपराधी है और आएं दिन मोहल्ले में मारपीट करता रहता है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग भी खासे परेशान है। प्रदीप की इन हरकतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने आज पुलिस में परिवाद पेश किया है। बताया जा रहा है कि नशे के लिये रूपये नहीं देने पर यह मारपीट हुई है।

यह पहला मामला नहीं है कि प्रदीप पुरी ने इस प्रकार की वारदात की है। वह पहले भी नशे के लिये रूपये नहीं देने पर अनेक जनों के साथ मारपीट कर चुका है। लगातार बढ़ रही मारपीट की इस प्रकार की घटनाओं से मोहल्ले के वांशिदे तंग आ चुके है और अनेक बार पुलिस में इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है। किन्तु इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562