Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कोडमदेसर मंदिर में फागोत्सव पर चाकूबाजी करने वाला गंगाशहर का युवक गिरफ्तार

India-1stNews




कोडमदेसर मंदिर में फागोत्सव पर चाकूबाजी करने वाला गंगाशहर का युवक गिरफ्तार

बीकानेर। कोडमदेसर मंदिर में चल रहे फागोत्सव के दौरान चाकूबाजी करने वाले बदमाश को गजनेर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान गोपेश्वर बस्ती, जीनगरों का मोहल्ला, गंगाशहर निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र अशोक कुमार जीनगर के रूप में हुई है। गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर मंदिर में फागोत्सव चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने इंद्रा कॉलोनी निवासी जयप्रकाश के साथ मारपीट कर उसके चाकू मार दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जयप्रकाश के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशों पर एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवराण व सीओ कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में टीमें गठित की गई। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान व तलाश की गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक दूसरे से अंजान थे। मामूली बात पर धक्का मुक्की हो गई। राहुल के पास पहले से ही चाकू था, उसने चाकू जयप्रकाश पर चला दिया। आरोपी मजदूरी करता है। उसका पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562