Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सड़क पर तड़पता रहा युवक, बेकाबू बोलेरो पलटने से हुआ था हादसा, मौत

India-1stNews




बीकानेर: सड़क पर तड़पता रहा युवक, बेकाबू बोलेरो पलटने से हुआ था हादसा, मौत

बीकानेर। सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर और बीकानेर से जयपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसा बीती रात करीब ढाई बजे स्टेट हाईवे पर बोलेरो के बेकाबू होकर एक चारदीवारी से टकराने से हुआ था। हादसा तो रात करीब ढाई बजे हुआ लेकिन सुबह तक घायल वहीं पर तड़पता रहा। सड़क से दूर होने के कारण इस मार्ग से निकले किसी वाहन चालक को भी हादसे के बारे में पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार बीती रात आड़सर गांव के पास दुर्घटना हुई। इसी हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। देर रात स्टेट हाईवे पर एक बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और गाड़ी पास ही स्थित एक बाड़े के दरवाजे को तोड़ कर दीवार में घुस गई। रात को हुए हादसे में आसपास किसी को इसकी जानकारी नहीं लग पाई।

सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बोलेरो सवार घायल 30 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी सादासर, चुरू को सुबह 7 बजे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। घायल की गंभीर स्थिति देखकर बीकानेर से भी जयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई पवन सिंह पुत्र रूणेत सिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई श्रीडूंगरगढ़ आया था वहां से गांव आ रहा था। वह आड़सर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर स्थिति में जयपुर ले जाते समय बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562