Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध स्मैक और डोडा सहित तीन गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

India-1stNews




बीकानेर: अवैध स्मैक और डोडा सहित तीन गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक और डोडा जब्त किया है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश में पांचू और हंदा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पांचू पुलिस ने पांचू के रहने वाले 22 वर्षीय मनीष भादू को 11.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक हिरो की बाइक को भी जब्त किया है। वहीं हदां पुलिस ने अवैध डोडा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन किलो अवैध डोडा के साथ पंजाब के रहने वाले रणवीर और लखवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562