Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नवयुवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड 

India-1stNews




बीकानेर: नवयुवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव एक नवयुवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोमासर निवासी मोटाराम मेघवाल के 20 वर्षीय युवक राकेश मेघवाल ने अपने मकान के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि राकेश रविवार की रात अपने कमरे में सोने के लिये चला गया,सुबह जब उसके कमरे से आवाज नहीं आई तो घर वालों दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर पंखे से लटका हुआ था। इस पर उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है। युवक का परिवार उसके आत्मघाती कदम से हतप्रभ है और घर में मातम छा गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562