Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दुकान पर लड़की के साथ छेड़छाड़, बचाव करने आई मां की शराबी बदमाशों ने पीटकर की हत्या

India-1stNews




बीकानेर: दुकान पर लड़की के साथ छेड़छाड़, बचाव करने आई मां की शराबी बदमाशों ने पीटकर की हत्या


बीकानेर। नोखा के रायसर गांव में बुधवार रात को खेत में बनी दुकान पर बैठी बालिका से कुछ बदमाश शराब के नशे में उलझ गए। मामला बढ़ता देख बालिका ने अपने परिजनों को आवाज लगाने पर मौके पर पहुंचे बालिका के मां और पिता के साथ भी शराबी युवकों ने हमला बोल दिया। बीच-बचाव कर रही मां की इस झगड़े में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूनमाराम नायक रायसर रोड पर बने अपने खेत में रहता है। बुधवार देर रात खेत में बनी अपनी दुकान अपनी बेटी को बिठाकर खुद किसी काम से खेत में बनी अपनी ढाणी की और चला गया। उसके जाने के बाद तीन-चार बदमाश शराब के नशे में बालिका से उलझ गए और उन्होंने बालिका के साथ मारपीट शुरू कर दी । उसके आवाज लगाने पर खेत से उसके पिता पूनमाराम नायक और  मां श्रवणी देवी (35) मौके पर पहुंची। उन्होंने बदमाशों को बेटी के साथ मारपीट का उलाहना देने पर गुस्साए बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में श्रवणी देवी ,पूनमाराम के गंभीर चोटें आई। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के खेतों से अन्य लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने श्रवणी देवी को मृत घोषित कर दिया। पूनमाराम का बागड़ी हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। उसके मुंह पर टांके आए हैं। श्रवणी देवी के शव को बागड़ी रेफरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।घटना की सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आदित्य काकड़े, ओंकारसिंह आदि भी हॉस्पिटल पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562