Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एमडीएम और चरस सप्लायर जेल के गेट पर गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: एमडीएम और चरस सप्लायर जेल के गेट पर गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर केन्द्रीय कारागृह में चरस और एमडीएम की सप्लाई करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीछवाल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुना जिला फतेहाबाद, हरियाणा निवासी आकाश उर्फ रिकं पुत्र सुरेश कुमार वाल्मिकी से जेल में प्रवेश करने के दौरान एमडी ड्रग्स और चरस बरामद की गई है हालांकि पुलिस ने पकड़ी गई मात्रा का खुलासा नहीं किया।

दर्ज की गई एफआईआर में बताया है कि आकाश उर्फ रिंकू से जैल में दाखिल होते समय तीन प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे (MDMA) एमडीएमए, दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में चरस, एक मोबाईल फोन कचौड़ा कम्पनी तथा एक जोड़ी फटे हुऐ सैण्डल मय कागज की थैली बरामद किये गये। आरोपी के विरुद्ध मामला बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण की ओर से किया गया है। आरोपी कब से और किसको ड्रग्स की सप्लाई दे रहा है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement