Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नामांकन दाखिल करने कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार साथ-साथ पहुंचे, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दीयाकुमारी पहली बार आयी बीकानेर

India-1stNews




नामांकन दाखिल करने कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार साथ-साथ पहुंचे, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दीयाकुमारी पहली बार आयी बीकानेर


बीकानेर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार साथ-साथ पहुंच गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस उम्मीदवार गोविन्दराम मेघवाल दोनों निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस में है। जहां अपने-अपने पर्चे दाखिल कर रहे हैं। दरअसल, दोनों को मुहूर्त एक ही समय का मिला था।


अर्जुनराम मेघवाल के साथ मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विधायक सिद्धि कुमारी, अंशुमान सिंह भाटी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानन्द व्यास सहित कई वरिष्ठ नेता है।

बुधवार को बीकानेर में नामांकन की लास्ट डेट हैं। ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा बीकानेर आ रहे हैं। दोनों प्रमुख नेताओं की एक ही समय में अलग-अलग जगह सभा होगी।

मुख्यमंत्री नहीं आएंगे

केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल की सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आने की घोषणा पार्टी ने अधिकृत तौर पर की थी। इसके बाद अचानक कार्यक्रम बदल गया और मुख्यमंत्री भजनलाल के बजाय उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का कार्यक्रम तय हो गया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहले नहीं आ रहे थे लेकिन बाद में उनका भी कार्यक्रम तय हो गया। अब अर्जुनराम मेघवाल के साथ दो बड़े चेहरे नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। नामांकन के बाद रविंद्र रंगमंच के बाद अर्जुनराम के समर्थन में सभा होगी।

गहलोत और डोटासरा भी बीकानेर में

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल भी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। गोविन्दराम की नामांकन सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आ रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी होंगे। नोखा विधायक सुशीला डूडी भी साथ होगी। सार्दुल क्लब मैदान में आम सभा होगी, जिसमें प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। वहीं पर्चा दाखिल के समय पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला साथ में रहेंगे।

दीया कुमारी पहली बार

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद दीया कुमारी पहली बार बीकानेर आयी हैं। इस दौरान बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी भी उनके साथ रहेंगी। दीया कुमारी नामांकन के समय अर्जुनराम मेघवाल के साथ नही रही पर आम सभा को संबोधित करेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562