Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: सब्जी पर स्प्रे कर रही महिला की मौत

India-1stNews




सब्जी पर स्प्रे कर रही महिला की मौत

बीकानेर। सब्जी पर स्प्रे कर रही महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मृतका के पति चौधरी कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल विश्नोई ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना जैन कॉलेज के पास गंगाशहर में 26 फरवरी की है। प्रार्थी ने इस सम्बंध में बताया कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी बिरमा देवी घर पर सब्जी पर स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान उसे स्प्रे चढ़ गया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाय गया। जहां पर 2 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562