Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 5 करोड़ का मिला हिसाब किताब, सट्टेबाजी का आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: 5 करोड़ का मिला हिसाब किताब, सट्टेबाजी का आरोपी गिरफ्तार




बीकानेर। कहते हैं कानून के हाथ लम्बे होते है इसलिए आरोपी ज्यादा समय तक इसके हाथ से बच नहीं सकता। इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 15 दिन पहले फरार हुए एक सट्टे के आरोपी को आखिरकार दबोच लिया। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि 5 करोड़ के सट्टे का आरोपी सुरेश कुमार सिंधी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी सुरेश कुमार 30 मार्च को देर रात दुकान पर अकेले मोबाइल में हिसाब किताब कर रहा था। तभी गश्त के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी अंधरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उस रात आरोपी के पास से मोबाइल व जब्त कागजों से 5 करोड़ से अधिक का क्रिकेट बुकी से संबंधित हिसाब किताब मिला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562