Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो युवकों ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

India-1stNews




बीकानेर: दो युवकों ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

बीकानेर। पिछले 24 घंटो में दो अलग अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दंतौर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशवाली निवासी महावीर प्रसाद पुत्र रामलाल जाट की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है की उसके भतीजे मनीष ने अपने घर मे बने कमरे मे पखां लगाने वाले हुक से रस्सी से फांसी फंदा लगाकर फांसी खा ली। 

दूसरे मामले में कुचौर आथुणी निवासी श्रवणराम पुत्र भोजाराम मेघवाल की ओर से जसरासर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है की उसके पुत्र श्रवनराम ने रात्री के समय अपने खेत मे जाकर खेजड़ी के पेड पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर दोनो मर्ग दर्ज की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562