Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग के पास मिला स्मैक, बालक निरुद्ध

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग के पास मिला स्मैक, बालक निरुद्ध

बीकानेर। ज़िले में युवाओं के बाद अब नाबालिग भी नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। एमडी ड्रग्स और स्मैक का मजबूत नेटवर्क युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संसोलाव तलाब के पास खुले मैदान में नाबालिग को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 5.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562