Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत 

बीकानेर। अचानक पलटे मौसम के बाद शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों की ओर से रणजीतपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 80 आरडी चारणवाला निवासी मलकीतसिंह की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार दोपहर क़रीब चार बजे उसका बेटा गुरप्रीतसिह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उस पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है की कल गजनेर थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए थे। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से करीब आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो जाने की सूचना है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562