Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहन की शादी मे भाई की हार्ट अटैक से मौत

India-1stNews




गंगाशहर: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहन की शादी मे भाई की हार्ट अटैक से मौत

बीकानेर। शादी समारोह में शिरकत करने आए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस संबंध में गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी माणक चन्द पुत्र स्व. मंगतमल बोथरा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसका भतीजा जयदीप अपने चाचा की लडकी की शादी मे हंसा गेस्ट हाउस आया हुआ था। 23 अप्रैल रात को करीब 1.10 बजे हार्ट अटैक आने की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल की ईमरजेन्सी मे लेकर पहुंचे जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जयदीप पुत्र स्व. बिमल कुमार बोथरा रायपुर का निवासी था। मृतक का शव मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562