Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विवाहिता को गाड़ी में ले जाकर सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, थाने में केस दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: विवाहिता को गाड़ी में ले जाकर सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, थाने में केस दर्ज

मजदूरी करने जा रही विवाहिता को सगे भाई गाड़ी में डालकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दंतौर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 मार्च को वह खाजूवाला के एक चक में वह मजदूरी करने जा रही थी।


सगे भाई सुखप्रीत व लवप्रीत गाड़ी लेकर आए और उसे रास्ते में ही जबरन अपने साथ ले गए। सुनसान जगह ले जाकर सुखप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी सुखप्रीत परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। होली पर पीड़िता के पति को भी जान से मारने का प्रयास किया जिसका मुकदमा खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की बहन प्रियंका और मां कुलदीप कौर ने मिलकर पति से तलाक कराने और सुखप्रीत से शादी का षडयंत्र रचा। पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसकी जांच सीओ खाजूवाला विनोद कुमार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562