Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रंगदारी मामले में खुलेआम घर के बाहर तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

India-1stNews




बीकानेर: रंगदारी मामले में खुलेआम घर के बाहर तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर दो युवकों द्वारा एक जने से रूपयों की मांग करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिवादी रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 निवासी विक्रम सिंह राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम को परिवाद पेश किया। जिसमें उसने बताया कि हरीश पूनिया व एक अन्य युवक ने तीन चार पहले रास्ता रोककर रुपयों की मांग की। ऐसा न करने पर जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मुक्ताप्रसाद थाने में दी तो उन्होंने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। आज सुबह हरीश पूनिया व एक अन्य युवक उसके घर आया और उसने रुपए की मांग की। उस समय मैं घर पर नहीं था जिसके चलते उन्होंने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर लोहे की रोड़ से वार कर बाइक तोड़ दी। परिवादी के अधिवक्ता मनोज जाजड़ा ने बताया कि इन दोनों एक ने अपने आप को रोहित गोदारा गैंग के लिए वसूली करने वाला सदस्य बताया।इस घटनाक्रम से परिवार दहशत में हैं। इन दोनों युवकों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवादी ने दोनों युवकों पर कार्यवाही कर सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।गौरतलब रहे कि रंगदारी के ऐसे मामले पहले भी जिले में हो के हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562