Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

India-1stNews




बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने आज सुबह युवक को कुचल दिया। ट्रक का टायर युवक के ऊपर से निकल गया और मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे में उसकी पत्नी भी घायल हो गई।


हादसा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ का है, जिसमें लिखमादेसर गांव का रहने वाला हरिराम (27) पुत्र देवनाथ गोदारा सिद्ध की मौके पर ही मौत हुई है। सूचना पर हैड कॉन्स्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचे। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने शव और घायल को सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक अपनी पत्नी विमला महिया बीएड की परीक्षा दिलवाने सींथल जा रहा था। हेमासर स्टैंड के आगे बीकानेर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से नीचे गिरते ही ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिवार वाले हॉस्पिटल पहुंचे।

दो साल पहले हुई थी शादी

युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। युवक की शादी भी दो साल पहले जोगलिया जेतासर की विमला महिया से हुई थी। उनका परिवार भी हॉस्पिटल पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562