Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नहाने के लिए नहर में उतरा, गंवा दी जान

India-1stNews




बीकानेर: नहाने के लिए नहर में उतरा, गंवा दी जान

बीकानेर@ लूणकरनसर में इंदिरा गांधी नहर में एक डूब गया। युवक को फिलहाल गोताखोर बाहर निकालने में जुटे हैं। सोमवार को उदेशिया गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाने के लिए उतरा एक युवक नहर में डूब गया। सोढवाली निवासी 27 वर्षीय युवक अपने एक साथी के नहर में नहाने के लिए उतर गया और पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


सोढवाली के दुलाराम मेघवाल उम्र 27 वर्ष साथ सोमवार को दोपहर में गांव जा रहे थे। भीषण गर्मी के चलते बीच रास्ते में उदेशिया के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में उतर गया। दुलाराम का पैर गहरे पानी में फिसल गया। उसका एक साथी भी था जिसने दुलाराम को डूबता देख शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया। लेकिन दुलाराम देखते ही देखते डूब गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश जारी की। मौके पर मुकेश पूनिया,रामप्रताप मूण्ड,राजू कायल,विपसा शेखावत, राकेश मुंड,साहबराम सांसी आदि स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562