Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रंजिश में युवक का कान चबाया, छुड़ाने आई भाभी के कपड़े फाड़े

India-1stNews




बीकानेर: रंजिश में युवक का कान चबाया, छुड़ाने आई भाभी के कपड़े फाड़े

बीकानेर@ रंजिश से उपजा गुस्सा आदमी को किस कदर जानवर की हद तक ले जाता है कि इसका एक उदाहरण बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिला। यहां दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीटा। गुस्सा इतना कि दांतों से उसका कान तक चबा डाला। ऐसे में आधा कान शरीर से अलग हो गया। वह दर्द से बिलबिलाया तो पिटने वाले की भाभी छुड़ाने आई। उसके साथ भी धक्कामुक्की कर कपड़े फाड़ दिये। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ स्थित मोमासर की है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 37वर्षीय नौरंगलाल जाट खेत से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में भंवराराम और रामूराम मिले जो उससे रंजिश रखते थे। दोनों ने इसे खूब पीटा। वह चिल्लाया तो बचाने के लिए भाभी आ गई। दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और भाभी के साथ भी धक्कामुक्की की। उसके कपड़े फाड डाले।

आरोप यह है कि भाभी के गले से सोने का गहना छीना और उसे उठा ले जाने की धमकी भी दी। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच एएसआई रवीन्द्रसिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562