Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दिल्ली निवासी महिला ने नशा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

India-1stNews




गंगाशहर: दिल्ली निवासी महिला ने नशा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

बीकानेर@ दिल्ली निवासी महिला ने बीकानेर के शख्स पर नशे की गोली देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ साल पूर्व जसरासर निवासी ओमप्रकाश सोनी दिल्ली गया था जहां उसके संपर्क में आया। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। 15 मई को वह दिल्ली में था और फोन कर कहा कि एक्सीडेंट हो गया है। आरोप है कि उसे पति-बच्चों को मारने की धमकी दी।

डरा-धमकाकर गंगाशहर में कुम्हारों के मोहल्ले में ले आया और नशे की गोली देकर लगातार दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी और मारपीट की। एसएचओ समरवीरसिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है जिसकी जांच एसआई नगेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562