Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दिनदहाड़े भरे बाजार से युवक-युवती को किया किडनैप ! पुलिस ने करवाई नाकाबंदी

India-1stNews




बीकानेर: दिनदहाड़े भरे बाजार से युवक-युवती को किया किडनैप ! पुलिस ने करवाई नाकाबंदी

बीकानेर@ शनिवार दोपहर दिन दहाड़े पूगल बस स्टैंड़ के पास से कार सवार युवकों ने युवक-युवती को जबरन अपनी कार में बैठते हुए फरार हो गया। यह द्वश्य भीड़ भाड़ वाले इस क्षेत्र में होने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसपी के आदेश पर पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी है।


यह वारदात दोपहर दो बजे के करीब घटी। पूगल के दंतौर तिराहे की ओर से आ रही एक कार में सवार युवकों ने बाजार में जैसे ही स्कोर्पियो कार रोकी तभी वहा खड़े युवक और युवती को जबरन अपनी गाड़ी में डाल कर ले गये। जिसकी सूचना पर थानाधिकारी धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवा दी इधर एसपी तेजेस्विनी गौतम ने आस पास के जिले के सभी एसपी से वार्ता कर नाकाबंदी करवा दी है। खबर लिखे जाने तक युवक युवती लिव इन रिलेशनशिप में होने के बताए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562