Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पॉश इलाके में होटल से सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति करवाते थे, 6 भारतीय और 2 विदेशी लड़कियों को कराया मुक्त...

India-1stNews




बीकानेर: पॉश इलाके में होटल से सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति करवाते थे, 6 भारतीय और 2 विदेशी लड़कियों को कराया मुक्त...

बीकानेर@ जिला पुलिस ने शनिवार रात को बड़ी कार्यवाही करते शहर के पॉश कॉलोनी में एक लाउंज में लड़कियों व महिलाओं को बीकानेर में नौकरी दिलवाने के बहाने जबरन द देह व्यापार करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सदर सीओ प्रशिक्षु आईपीएस रमेश के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही से एक बारी इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह महिलाओं का रेस्क्यू कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है।आईपीएस रमेश ने बताया कि जेएनवीसी थाना इलाके में लंबे समय से एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिसके बाद इस होटल में रेड मारी गई।जहां होटल में एक महिला ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि उसे व उसके साथ अन्य युवतियों व महिलाओं बीकानेर में नौकरी दिलवाने के नाम पर होटल के कमरों में बंद करके रखा गया है।इन युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति का काम करवाया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और अंदर बंद लड़कियों व महिलाओं का रेस्क्यू किया। पुलिस को होटल के कमरों से कुल आठ लड़कियां व महिलाएं मिली है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई इन युवतियों में छह भारतीय है और दो थाईलैंड की है, जिनको यहां बीकानेर में काम दिलाने के बहाने जबरन वैश्यावृति का काम करवाया जा रहा था । पुलिस ने होटल संचालक शंकर गहलोत सहित चार जनों को धारा 151 में गिरफ्तार किया।जिसमें सीकर निवासी बाबूलाल सैनी, आरिफ, जाकिर सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है नामजद किया है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों व महिलाओं को नारी निकेतन भिजवाया गया है, जहां पुलिस ने उनसे आज पूछताछ करेगी और फिलहाल रेस्क्यू की गई युवतियों के परिजनों को सूचित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562