Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर@ एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पानी के टंकी के पास की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई राजकुमार खरखौदया पुत्र मूलचदं खरखोदिया निवासी व्यास कॉलोनी ने मनीष भाटी, उसकी बहन व मां के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी।

परिवादी के अनुसार उसकी बहन नीतू भाटी की शादी डेढ़ साल पहले मनीष के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा विवाह बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि ससुराल पक्ष की मांगो को जब पुरा नहीं कर पाए तो आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। 

नीतू की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वाले

शुक्रवार को मायके वालों को सूचना मिली कि नीतू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मायके वाले आननफानन में अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर देखा तो नीतू मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा की नीतू की मौत किस कारण हुई थी।फिलाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562