Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: रास्ता रोककर की मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगे

India-1stNews




गंगाशहर: रास्ता रोककर की मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगे

बीकानेर@ रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में इन्द्रा चौक निवासी दिनेश जैन पुत्र निर्मल कुमार गोलछा ने गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने रानीबाजार के रहने वाले शिवराज विश्नोई और सुनिल लेघा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 जुलाई की दोपहर को 1 बजे के आसपास जैन कॉलेज के आगे की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोप पक्ष की उसके साथ जान पहचान है। आरेपियों ने कॉलेज के आगे उसका रास्ता रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने थाप-मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562