Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से मां बेटे की मौत

India-1stNews




बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में खेत में बनी डिग्गी की मोटर को बारिश के पानी से बचाने के लिए मोटर पर तिरपाल से ढकने गई विवाहिता पैर फिसलने जाने से डिग्गी में डूब गई। उसे बचाने के लिए उसका बेटा और पति भी डिग्गी में कूद गए। पति तो मोटर का पाइप पकड़ कर किनारे आ गया पर बेटा वापिस पानी से बाहर नही आ सका। इस हादसे में गीता देवी पत्नी परताराम सुरेन्द्र पुत्र परताराम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक सुरनाना गांव के निवासी थे व दुलमेरा गांव की रोही में हिस्से पर खेती करते थे।। दोनो के शवों को आसपास के पड़ोसियों व खेत मालिक ने पानी से निकाल कर लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस अस्पताल पहुंच कर शवों को मोर्चरी में रखवाया व घटना की जांच कर रही है। लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा थाना अधिकारी गणेश बिश्नोई ने लूणकरणसर सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौप दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562