Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ऑटो पलटा, एक की मौत, आठ घायल

India-1stNews




बीकानेर: ऑटो पलटा एक की मौत, 08 घायल

बीकानेर से दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। हादसे में नौ व्यक्ति चोटिल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक का शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है वहीं घायलों का पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीकानेर से शहर से ऑटो में सवार होकर सूरजड़ा की ओर एक परिवार या परिचित के लोग जा रहे थे। इनमं तीन महिलाएं, बच्चे और पुरूष शामिल थे। गंगापुरा से सूरजड़ा के रास्ते में ऑटो पलट गया। इसमें लगभग सभी घायल हो गए जिन्हें पहले गजनेर सीएचसी ले जाया गया। बाद में बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिये रैफर कर दिया गया।

इस दौरान रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चुंगी चौकी मदरसे के पास रहने वाले 55 वर्षीय अनवर पुत्र मोहम्मद रमजान के रूप में हुई है। की मौत हो गई। बाकी घायलों का पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. गुंजन सोनी दुर्घटना की खबर सुन पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। घायलों की पूरी देखरेख की हिदायत दी। बताया जाता है कि ऑटो में सवार लोग सूरजड़ा पीर की दरगाह जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर मोड़ की गोलाई में ऑटो पलट गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562